
देवर-भाभी को ट्रैक्टर से रौंदने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
बूंदी में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला और उसके देवर को ट्रैक्टर से रौंद डाला था. जिसके चलते पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि, देवर गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज जारी है.
राजस्थान के बूंदी जिले में जमीन के विवाद को लेकर देवर-भाभी को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से रौंद डाला था. इससे महिला की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि, देवर गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, देवर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज जारी है.
मामला नैनवा थाना इलाके के पाई गांव का है. पुलिस के अनुसार पाई गांव में दो परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को कुछ लोग दो ट्रैक्टर पर सवार होकर उस जमीन पर आए. वहां वे जमीन हंकाई करने लगे. घायल मनीष ने पुलिस को बताया कि इसका उसने और उसकी भाभी संजू बाई ने विरोध किया. इस पर आरोपियों ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इससे उसकी भाभी संजू बाई की मौके पर ही मौत हो गई. मनीष ने बताया कि सभी आरोपी हथियार लेकर आए थे.
मां और भाई को भी जान से मारने की कोशिश की मनीष का कहना है कि आरोपियों ने उसकी मां और भाई को भी जान से मारने की कोशिश की. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पांच आरोपियों को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया. वहीं, मंगलवार को ही महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
अलवर में जमीन को लेकर मारपीट इससे पहले अलवर जिले के नौगावा तहसील से भी ऐसा ही मिलता-जुलता मामला सामने आया था. यहां जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच आपस मे खूनी संघर्ष हो गया. झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी ,फरसी और कुल्हाड़ी से लेकर तलवार चली, जिसमें दोनों पक्षों के 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नोगांवा से अलवर सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान 2 की मौत हो गई.
(बूंदी से भवानी सिंह हाड़ा की रिपोर्ट)

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








