
दूध, दही और पनीर का ज्यादा सेवन इन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक, एक चीज का हमेशा रखें ध्यान
AajTak
डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, पोटैशियम और विटामिन डी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन इनका ज्यादा सेवन हृदय रोग को दावत दे सकता है.
दूध, दही, पनीर और छाछ सेहत के लिए कितने जरूरी हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. डेयरी प्रॉडक्ट्स को संतुलित भोजन का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है. ये कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, पोटैशियम और विटामिन डी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो बच्चों के विकास से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं.
लेकिन जब हृदय रोगियों की बात आती है तो डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन सावधानी से किया जाना चाहिए. डेयरी उत्पादों में सैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है और हृदय रोगों को दावत देता है.
विशेष रूप से उन लोगों के मामले में जिन्हें पहले से ही हृदय रोग है, फुल फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स दिल के रोगों का कारण बन सकते हैं. रिसर्च के अनुसार, प्रतिदिन 200 ग्राम तक डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन हृदय के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है.
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि डेयरी उत्पादों को पूरी तरह से नहीं छोड़ा जाना चाहिए क्योंकि इनमें महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर और दिमाग को लाभ पहुंचाती है. इसलिए कम वसा वाले दूध, दही और पनीर का सेवन करना चाहिए. फुल फैट दूध और क्रीम, पनीर का सेवन हमेशा कम मात्रा में किया जाना चाहिए.
हृदय रोगियों के लिए क्या हैं डेयरी ऑप्शन हृदय रोगियों के लिए low saturated fat वाले विकल्पों को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है क्योंकि ये घटक हृदय संबंधी जोखिम कारकों को बढ़ा सकते हैं.
लो फैट या स्किम्ड मिल्क सबसे बढ़िया विकल्पों में लो फैट मिल्क और मलाई रहित दूध शामिल है जो low saturated fat वाला होता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












