
'दुश्मन पालने में आनंद आता है, लगता है अच्छी लाइफ जी रहे हैं', लॉरेंस की कथित धमकियों पर पप्पू यादव की बेफिक्री
AajTak
लॉरेंस गिरोह द्वारा मिल रही धमकी पर पप्पू यादव ने कहा, 'इन अपराधियों को पैरों की धूल भी नहीं समझते हैं. पप्पू यादव की फितरत में माफ करना बड़े कॉज के लिए है. माफिया, अपराधी से माफी इस जनम में क्या सौ बार फिर नहीं मांगेंगे. माफी मांगना मेरी फितरत में नहीं है.
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच पप्पू यादव ने पूर्णिया पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें धमकी देने के मामले में जो पकड़ा गया है, उसकी स्क्रिप्ट पटना में लिखी गई.
'आजतक' से विशेष बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा, 'ट्वीट के बाद हमें जो भी धमकी मिली वो गुजरात के इर्द-गिर्द या उसके जेलों के करीब से मिली. मलेशिया से जो हमको कॉल आया वो सबको पता है कि छोटा राजन गिरोह से था. नेपाल से धमकी मिली, पाकिस्तान से धमकी मिली, जहां से उसने हमें वीडियो कॉल से धमकी दी.'
लॉरेंस गिरोह द्वारा मिल रही धमकी पर पप्पू यादव ने कहा, 'इन अपराधियों को पैरों की धूल भी नहीं समझते हैं. पप्पू यादव की फितरत में माफ करना बड़े कॉज के लिए है. माफिया, अपराधी से माफी इस जनम में क्या सौ बार फिर नहीं मांगेंगे. माफी मांगना मेरी फितरत में नहीं है. जनता की खातिर दुश्मन पालने में आनंद आता है, लगता है कि एक अच्छी लाइफ जी रहे हैं. माफिया अपराधियों के खिलाफ लड़ने में आनंद आता है.'
यह भी पढ़ें: धमकी मामले में पप्पू यादव के करीबी का नाम आया सामने, पकड़े गए आरोपी के खुलासे से हड़कंप
पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'हमने पुलिस को सारी डिटेल्स दी,200-250 व्हाट्स अप, 27 फोन कॉल्स की डिटेल्स दी, 150 एसएमएस डिटेल्स दी.आपने अभी तक 25 फोन के बारे में कुछ नहीं कहा. महेश पांडे को पकड़कर लाए जो कभी बीजेपी के राज्यसभा के एक सांसद का पीए था. बाद में वो ज्वॉइन कर लिया उधर. आज हमको सांसद ने खुद कहा कि सही में वो गंदा लड़का था इसलिए हम हटाए.'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






