
दुश्मन पर वज्रपात करेगा भारतीय K9-Vajra Tank, चीन-पाक के छूटेंगे पसीने
AajTak
भारतीय सेना की ताकत में गुरुवार को और बढ़ोतरी हुई है. सेना को एक ऐसा टैंक मिला है, जिसके सामने पाकिस्तान और चीन की कई तोपों की हालत पस्त हो जाएगी. ये दुश्मन के टैंक्स, बंकर और सेना पर कहर बनकर टूटता है. इस टैंक की खासियत ये हैं कि ये 18 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर दूर तक गोला दाग सकता है. ये गोला एक बार निकल गया तो दुश्मन की मौत की खबर पक्की है. ये दुश्मन पर वज्रपात कर देता है.
भारतीय सेना की ताकत में गुरुवार को और बढ़ोतरी हुई है. सेना को एक ऐसा टैंक मिला है, जिसके सामने पाकिस्तान और चीन की कई तोपों की हालत पस्त हो जाएगी. ये दुश्मन के टैंक्स, बंकर और सेना पर कहर बनकर टूटता है. इस टैंक की खासियत ये हैं कि ये 18 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर दूर तक गोला दाग सकता है. ये गोला एक बार निकल गया तो दुश्मन की मौत की खबर पक्की है. ये दुश्मन पर वज्रपात कर देता है. इस टैंक का नाम है K9-Vajra. भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरावने ने गुजरात में K9-Vajra का 100वां टैंक रिसीव किया. भारतीय सेना के पास जो K9-Vajra टैंक है उसका गोला 25 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन के भी छक्के छुड़ा देगा. K9-Vajra टैंक भारत में बनाया गया है. ऐसे 100 टैंक का ऑर्डर 4500 करोड़ रुपए में दिया गया था. जो अब बनकर पूरे हो चुके हैं. इसका 80 फीसदी हिस्सा स्वदेशी है. इस टैंक के 13 हजार कलपुर्जे भारतीय कंपनी ने भारतीय परिस्थितियों को देखकर बनाया है. इसे बनाने में 1000 से ज्यादा इंडस्ट्रियल पार्टनर यानी MSME शामिल हैं. इसमें 150 तो सिर्फ गुजरात की कंपनियां हैं.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











