
दुश्मनी, साजिश और कातिल 'जोकर'... दिल दहला देगी खौफनाक डबल मर्डर की ये अजब कहानी
AajTak
आरोपी शख्स डिटेक्टिव कॉमिक्स की बैटमैन सीरीज के एक किरदार जोकर से कुछ इस कदर प्रभावित था कि उसने अपना नाम ही जोकर फेलिक्स रख लिया था और किस्से कहानियों का ये खूनी जोकर एक रोज सचमुच का खूनी जोकर बन गया. चौंका देगी डबल मर्डर की ये इनसाइड स्टोरी.
बेंगलुरु की एक कंपनी में सारे मुलाजिम अपना काम कर रहे थे. कंपनी के सीईओ और एमडी भी अपने-अपने कमरे में मौजूद थे. तभी तीन लो वहां आते हैं और तीनों कंमनी के एमडी के साथ करीब 20 मिनट तक मीटिंग करते हैं. फिर अचानक तीनों अपने साथ लाए गए तलवार और खंजर निकालते हैं और पहले कंपनी के एमडी और फिर सीईओ का बेरहमी से कत्ल कर देते हैं. फिर एक कातिल इस डबल मर्डर को लेकर अपने मैसेज के साथ एक इंस्टा रील बनाता है. आगे की कहानी आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं, जो आपको हैरान कर देगी.
जोकर के अजब गेटअप में पोस्ट की रील मशहूर अमेरिकी सीरीज बैटमैन के एक किरदार जोकर की तरह तैयार ही बेंगलुरु का एक नौजवान सोशल मीडिया पर 3 जुलाई को एक रील पोस्ट करता है. पोस्ट में वो अजीब से गेटअप में नजर आता है. उसका चेहरा सफेद है. आंखों के इर्द-गिर्द काला रंग है और लाल रंग की शक्ल में मुंह से खून टपक रहा है. रील में वो लड़का 'कोलावेरी डी' गाने के साथ अजीबोगरीब भाव भंगिमाएं बनाता दिखता है.
9 दिन बाद फिर से पोस्ट की रील नौ दिन बाद वही जोकर इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट डालता है. ये वही पोस्ट है. इस पोस्ट में वो लिखता है, “इस ग्रह के लोग हमेशा चापलूस और धोखेबाज़ होते हैं. इसलिए मैंने इस ग्रह के लोगों को चोट पहुंचाई है. मैं केवल बुरे लोगों को चोट पहुंचाता हूं. मैंने कभी किसी अच्छे लोगों को ठेस नहीं पहुंचाई.''
कातिल ने खुद दी कत्ल की ख़बर इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ-साथ वो एक न्यूज क्लिप भी लगाता है. उस न्यूज क्लिप में शहर में हुए दो लोगों के कत्ल की ख़बर थी. कमाल देखिए कि कुछ देर पहले उन दो लोगों का कत्ल किसी और नहीं खुद इसी जोकर ने किया था. यानी खुद कत्ल किया और फिर खुद ही कत्ल का ऐलान किया और कत्ल की खबर भी पोस्ट कर दी.
कातिल को जानकर चौंकी पुलिस आईटी सिटी बेंगलुरु को दहला देनेवाले डबल मर्डर का कनेक्शन सीधे मशहूर अमरिकी कॉमिक सीरीज बैटमैन से जाकर जुड़ जाएगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा था. लेकिन जब पुलिस ने शहर की एक आईटी कंपनी में हुए डबल मर्डर के मामले की तफ्तीश शुरू की, तो कातिल के तौर पर जिस शख्स का चेहरा पुलिस के सामने आया, उसकी हकीकत जान कर खुद वर्दीवाले भी चौंक गए.
बैटमैन सीरीज के किरदार से प्रभावित है कातिल ये शख्स डिटेक्टिव कॉमिक्स के बैटमैन सीरीज के एक किरदार जोकर से कुछ इस कदर प्रभावित था कि उसने अपना नाम ही जोकर फेलिक्स रख लिया था और किस्से कहानियों का ये खूनी जोकर एक रोज सचमुच का खूनी जोकर बन गया. उसने एक आईटी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट और सीईओ की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







