
दुल्हन बनने की तैयारी में थी बेटी, डैडी के दिमाग में था कुछ और, किया ये काम
AajTak
महिला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर अपनी पहचान छिपाते हुए ये कहानी शेयर की है. उसने बताया कि शादी के लिए रखा पैसा उसके पिता ने चोरी कर लिया. जिसके बाद वो मुसीबत में फंस गई.
एक महिला का कहना है कि उसे अपनी शादी से दो महीने पहले झटका लगा. उसे पता चला कि उसके पिता ने शादी के लिए जमा किया पैसा चोरी कर लिया है. अब वो अपने पिता से रिश्ता तोड़ने का विचार कर रही है. उसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर अपनी पहचान छिपाते हुए ये कहानी शेयर की है.
उसने बताया कि शादी के लिए उसके दादा ने कुछ पैसा जमा किया था. जिसे बाद में उसके पिता ने चोरी कर लिया. जिसके बाद उसने और उसके पति ने मुश्किल से पैसे का इंतजाम किया. तब जाकर इनकी शादी हो पाई.
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि पहले तो वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी करने वाली थी.
लेकिन फिर दोनों ने अपने अपने परिवार को शादी के लिए मनाया और पारंपरिक तरीके से शादी करने का फैसला लिया. मगर इससे दो महीने पहले ही पैसे चोरी हो गए.
उसने कहा, 'हमने शादी से 8 महीने पहले अपने माता पिता से बजट को लेकर बात की थी. और दोनों तरफ से कहा गया कि हमें पैसा दिया जाएगा. मेरी सास ने पैसा दे दिया था.
इस पैसे से हमने डाउन पेमेंट की और मैरिज हॉल बुक किया. अपने परिवार की तरफ से मिलने वाले पैसे से हम खाने से जुड़ा खर्च करने वाले थे.'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











