
दुमका के रामगढ़ में नाबालिक आदिवासी से गैंग रेप, आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं
AajTak
गैंगरेप के बाद 5 दरिंदे बेहोशी हालत में नाबालिग को जंगल के पास छोड़कर भाग गए. होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची लड़की ने डर से अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी. दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद पुलिस को मिली जानकारी. अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए.
झारखंड के दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक आदिवासी लड़की के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है. वारदात 14 जनवरी की बताई जा रही है. मगर, इसकी जानकारी अब सामने आई है. सोहराय मनाने लड़की पास के गांव गई थी. देर शाम घर लौटने के दौरान रास्ते मे पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया.
इसके बाद जबरन उठाकर उसे पास की झाड़ियों की तरफ ले गए. वहां बारी-बारी से उसका रेप किया. बाद में वे दरिंदे बेहोशी हालत में नाबालिग को वहीं छोड़कर भाग गए. होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची लड़की ने डर से अपने घर वालों को घटना की जानकारी नहीं दी.
दो दिन बाद भी हालत नहीं सुधरने पर बताई पूरी कहानी
दो दिन बाद भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी, तो घर वालों ने उसे पूछताछ की. तब बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की बात घर वालों को बताया. घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन सकते में आ गए. वे तुरंत बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची को दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए ले गए.
अस्पताल से पुलिस-प्रशासन को मिली घटना की जानकारी
बच्ची की हालत देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया. बच्ची के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी हुई. मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










