
दुबई स्टेडियम में India-Pak क्रिकेट मैच देख रहीं मौनी रॉय, प्रीति जिंटा-अक्षय कुमार भी आए नजर
AajTak
2021 टी-20 वर्ल्डकप में भारत का ये पहला मुकाबला है. दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस मैच पर टिकी हुई हैं. भारत का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा शानदार रहा है और इस वर्ल्ड कप में भी फैंस इसी उम्मीद में हैं. ये हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेने के लिए एक्ट्रेस मौनी रॉय भी स्टेडियम पहुंची हैं.
आज रविवार के दिन देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. मगर इसके साथ ही देशभर में एक और वजह से उत्साह का माहौल है. आज काफी लंबे वक्त बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो रहा है. 2021 टी-20 वर्ल्डकप में भारत का ये पहला मुकाबला है. दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस मैच पर टिकी हुई हैं. भारत का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा शानदार रहा है और इस वर्ल्ड कप में भी फैंस इसी उम्मीद में हैं. ये हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेने के लिए एक्ट्रेस मौनी रॉय भी स्टेडियम पहुंची हैं.













