
दुबई से फिल्मी स्टाइल में चोरी हुआ दुनिया का सबसे दुर्लभ गुलाबी हीरा, प्लानिंग ऐसी कि पुलिस भी दंग लेकिन...
AajTak
दुबई से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आ रही है जहां चोरों ने दुनिया के सबसे दुर्लभ गुलाबी हीरे को बड़ी ही सफाई से चुरा लिया. चोरी के लिए चोरों ने सालों की प्लानिंग की थी लेकिन दुबई पुलिस की तत्परता से हीरे को सही-सलामत बरामद कर लिया गया.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का चमचमाता शहर दुबई एक बड़ी चोरी की घटना की वजह से सुर्खियों में है. दुबई में 2 अरब 17 करोड़ का दुर्लभ गुलाबी हीरा दिनदहाड़े चोरी हो गया जिससे हलचल मच गई. बेहद कीमती और दुनिया का दुर्लभ गुलाबी हीरा बिना निशान के ऐसे गायब हुआ जैसे कभी उसका अस्तित्व रहा ही न हो. यह असाधारण चोरी की घटना भी बड़े फिल्मी तरीके से हुई जिसमें चोरों ने एक साल तक हीरा चुराने की प्लानिंग की. लेकिन दुबई पुलिस की तत्परता ने कुछ ही घंटों में चोरों की एक साल की मेहनत पर पानी फेर दिया और हीरा दुबई से बाहर जाने से पहले ही बरामद कर लिया गया.
अब इस रोमांचक चोरी के बारे में विस्तार से:
कहानी शुरू होती है एक साल पहले जब एशियाई मूल के तीन चोरों को दुर्लभ गुलाबी हीरे की खबर लगती है और वो इसे चुराने की प्लानिंग करते हैं. प्लानिंग के दौरान हारी यूरोप में था और एक साल बाद उसे दुबई आना था. इस बीच चोरों को चोरी की प्लानिंग के लिए एक साल का लंबा वक्त मिला और उन्होंने बेहद ही सावधानी से चोरी को अंजाम देने की प्लानिंग की.
फैंसी इंटेंस के रूप में क्लासिफाइड, 21 कैरेट का गुलाबी हीरा अपनी तरह का सबसे शुद्ध हीरा माना जाता है और वैश्विक स्तर पर यह सबसे दुर्लभ है. हीरे की कीमत 25 मिलियन डॉलर यानी (2 अरब 17 करोड़ 79 लाख, 43 हजार, 750 रुपये) है जिसे हाल ही में यूरोप से दुबई लाया गया था. इसकी शुद्धता की रेटिंग भी अनोखी है. अधिकारियों ने बताया कि यह इतना दुर्लभ है कि इसके जैसा दूसरा हीरा मिलने की संभावना सिर्फ 0.01 प्रतिशत है.
चोरों ने हीरा चोरी के लिए एक बड़ी प्लानिंग की. दुबई पुलिस के मुताबिक, चोरी की इस 'असाधारण' घटना को एक हीरा व्यापारी से तीन चोरों के एक ग्रुप ने अंजाम दिया.
जांच के दौरान, दुबई पुलिस को पता चला कि चोरी की प्लानिंग एक साल से अधिक समय पहले से की जा रही थी. प्लानिंग के तहत तीनों चोरों ने एक अमीर हीरा खरीददार के लिए बिचौलियों का रोल प्ले किया. इसके बाद उन्होंने उस हीरा व्यापारी से कॉन्टैक्ट किया जो यूरोप से दुर्लभ हीरा लेकर दुबई आया था. हीरा व्यापारी 2005 से ही हीरे का व्यापार कर रहा है लेकिन चोरों ने रईसी का ऐसा जाल बुना कि अनुभवी व्यापारी भी उनके झांसे में आ गया और चोर हीरा लेकर रफूचक्कर हो गए.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








