
दुबई में फंसे पुणे के 40 लोग, मिडिल ईस्ट की जंग से दहशत का माहौल
AajTak
पुणे के सांगवी इलाके से गए 40 जेष्ठ नागरिक दुबई में उड़ानें रद्द होने के कारण फंस गए हैं. गायकवाड़ परिवार के 13 सदस्य भी इस ग्रुप में शामिल हैं. सभी 25 फरवरी को घूमने गए थे और आज लौटने वाले थे, लेकिन युद्ध जैसे हालात से फ्लाइट कैंसिल हो गई. सभी सुरक्षित हैं, पर परिजनों में चिंता है. परिवारों ने भारत सरकार से विशेष उड़ान की मांग की है ताकि सभी को जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके.
पुणे से इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. पुणे के सांगवी इलाके से गए 40 जेष्ठ नागरिकों का एक ग्रुप इस समय दुबई में फंसा हुआ है. इस ग्रुप में सांगवी के गायकवाड़ परिवार के 13 सदस्य भी शामिल हैं. ये सभी 25 फरवरी को पर्यटन के लिए दुबई गए थे और आज भारत लौटने वाले थे. लेकिन दुबई में अचानक बने युद्ध जैसे हालात के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इसी वजह से ये पूरा ग्रुप वहां फंस गया है.
हालांकि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित स्थान पर हैं, लेकिन दुबई पर बढ़ते हमलों की खबरों के बीच उनके परिजनों में चिंता का माहौल है. परिवार के सदस्य लगातार संपर्क में हैं, फिर भी हालात को देखते हुए डर और बेचैनी बनी हुई है.
परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन कब तक कोई ठोस कदम उठाता है और इन जेष्ठ नागरिकों को राहत कब मिलती है.
बठिंडा के रहने वाले पति-पत्नी भी फंसे बठिंडा के प्रवीण गर्ग और नीरू गर्ग दुबई में फंसे हुए हैं. उनकी पड़ोसन सरबजीत कौर ने बताया करीब एक हफ्ता पहले दुबई घूमने गए थे, हफ्ते के दौरान रोजाना की तरह उनसे बात होती रहती है, लेकिन कल रात करीब 1:30 बजे के बाद वह काफी मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि दुबई से भारत के लिए सभी फ्लाइट रद्द है. खाने पीने के पास कोई व्यवस्था नहीं है, यहां तक की दवाइयां भी खत्म हो गई हैं, पिछले करीब 25 सालों से वह उनके पड़ोसी हैं, परिवार की तरह एक साथ रहते हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











