
दुबई में 'तोप' दागने की परंपरा अचानक हो गई बंद... जंग के बीच रमजान की सदियों पुरानी परंपरा टूटी
AajTak
दुबई में रमजान शुरू होने से लेकर ईद के चांद निकलने तक हर रोज रोजा इफ्तार के समय तोप दागने की परंपरा है. सादियों से चली आ रही ये परंपरा इस बार अचानक बंद कर दी गई है, क्योंकि पुलिस को लगता है कि ईरान युद्ध के दौरान अफरा-तफरी न फैल जाए.
दुबई में रमजान के पवित्र महीने में 'रोजा इफ्तार' के समय तोप दागने की परंपरा इस बार रोक दी गई है. रमजान का चांद निकलने पर तोप दागा गया था, उसके बाद कुछ दिनों तक रोजा इफ्तार के समय यह प्रक्रिया चलती रही. 28 फरवरी के बाद से इफ्तार के समय तोप के गोले की गूंज नहीं सुनाई दे रही है.
दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात में रोजा इफ्तार के वक्त तोप दागने की प्रथा फिलहाल रोक दी गई है. इसे स्थागित करने के पीछे की वजह अमेरिका-इजरायल की ईरान के साथ चल रही जंग है.
अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला किया तो उसके जवाब में ईरान लगातार खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. ईरान लगातार दुबई पर हमले कर रहा है, जिसके चलते यूएई में रोजा इफ्तार के वक्त तोप दागना बंद कर दिया है.
दुबई में रोजा इफ्तार के समय नहीं दागे जा रहे तोप दुबई पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल अब्दुलला अमीमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रमजान में रोजा इफ्तार के समय तोप दागने की कार्यक्रम रोक दिया है. ऐसा करने की हमें इजाजत मिली है, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा. ऐसे में दुबई पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है.
दुबई पुलिस को डर है कि रोजा इफ्तार के दौरान तोप दागे जाने की तेज गूंज से लोगों में अफरा-तफरी मच सकती है, क्योंकि लोग इसे मिसाइल हमले या किसी हमले की आवाज समझ सकते हैं. इसीलिए तोप दागे जाने की परंपरा को स्थागित कर दिया है.
रोजा इफ्तार के समय तोप के बजाय ढोल बज रहे दुबई में लोग तोप दागे जाने की आवाज सुनकर रोजा इफ्तार करते थे. यह सदियों पुरानी परंपरा है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए दुबई पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अस्थायी रोक लगाई है. पुलिस ने वैकल्पिक इंतजाम किया है. तोप की जगह अब इफ्तार के समय के लिए पारंपरिक ड्रम (ढोल) बजाने का उपयोग किया जा रहा है, ताकि लोगों में दहशत न फैले.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








