
'दुनिया से इतनी आसानी से जाने वाला नहीं', मुख्तार के परिवार से मुलाकात के बाद मिल रही धमकियों पर बोले ओवैसी
AajTak
मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को धमकियां मिलने का मामला सामने आया था. बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार की 28 मार्च को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. हालांकि परिवार का आरोप है कि उन्हें जेल में स्लो पॉइजन दिया गया था. खुद मुख्तार भी कोर्ट में पेशी के दौरान इस तरह के आरोप लगा चुके थे.
यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को धमकियां मिलने का मामला सामने आया है. बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार की 28 मार्च को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसके बाद ओवैसी मुख्तार के परिवार से गाजीपुर पहुंचे थे और मुख्तार अंसारी की जेल में मौत हो जाने को लेकर सवाल उठाए थे. इस बीच अब ओवैसी की पार्टी दावा कर रही है कि AIMIM प्रमुख को धमकियां मिल रही हैं.
इस बीच ओवैसी का भी बयान इसको लेकर सामने आया है. ओवैसी ने कहा कि ये लोग हमसे वफा का सबूत मांगते हैं, उन्हें समझना होगा कि हम इस जमीन के मालिक हैं, किरायेदार नहीं. ये कहते हैं, मुसलमान आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, इन लोगों को समझना होगा कि मजहब माफी सिखाता है.
हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्तार अंसारी के घर गया तब से मुझे सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वालों से मैं कहना चाहता हूं, मैं इस दुनिया से इतनी आसानी से नहीं जाने वाला, मैं पीठ नहीं दिखाने वाला. आपने उन्हें (मुक्तार अंसारी) जहर दिया है, वो शहीद हो गए हैं.
मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को धमकियां मिलने का मामला सामने आया था. बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार की 28 मार्च को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. हालांकि परिवार का आरोप है कि उन्हें जेल में स्लो पॉइजन दिया गया था. खुद मुख्तार भी कोर्ट में पेशी के दौरान इस तरह के आरोप लगा चुके थे.
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी मुख्तार अंसारी के घर मोहम्मदाबाद पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी. मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलकर ओवौसी ने X पर पोस्ट लिखी थी, "आज मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं."
इसके बाद ओवैसी की पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि ओवैसी को धमकियां मिल रही हैं. पार्टी प्रतिनिधियों का दावा है कि ओवेसी के मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद अज्ञात पते से धमकी भरे पत्र और अज्ञात इंटरनेशनल नंबरों से कॉल का सिलसिला तेज हो गया है. आरोप है कि इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










