
'दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है', रॉकी भाई के डायलॉग को सच कर दिखाया इस मां ने
AajTak
ओडिशा से इन दिनों एक मां का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बच्चे को पीठ में उठाए सड़कों पर झाड़ू लगा रही है. मां का कर्तव्य निभाने के साथ-साथ वह अपनी ड्यूटी को भी पूरा कर रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें, महिला नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी नौकरी करती है.
सुपरहिट फिल्म KGF में यश ने एक जबरदस्त डायलॉग बोला था जो काफी फेमस हुआ. ये डायलॉग था 'दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है'. इस डायलॉग को सच साबित करता एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक मां अपनी बच्चे को पीठ पर बांधे तपती गर्मी में सड़कों पर झाड़ू लगाती दिख रही है.
वीडियो ओडिशा का है. जहां एक नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी काम करने वाली लक्ष्मी मुखी रोज अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर काम करने के लिए आती है.
लक्ष्मी मुखी ने बताया, "मैं पिछले 10 सालों से बारीपदा नगर पालिका में काम कर रही हूं. मैं अपने घर में अकेली हूं और मेरा बच्चा इतना छोटा है कि उसे अकेले घर पर नहीं छोड़ा जा सकता. इसलिए मुझे अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर काम करना पड़ता है. यह मेरे लिए कोई समस्या नहीं है, यह मेरा कर्तव्य है."
#WATCH | Odisha: A lady sweeper, Laxmi cleans the road in Mayurbhanj district with her baby tied to her back. pic.twitter.com/g7rs3YMlFn
बारीपदा नगर पालिका के अध्यक्ष बादल मोहंती ने कहा, ''लक्ष्मी मुखी हमारे यहां सफाई कर्मचारी हैं. कुछ घरेलू कारणों के कारण वह अपने बच्चे को काम के समय भी साथ लेकर आती हैं. काम में भी वह काफी अच्छी हैं. शिकायत का कोई मौका नहीं देती. मैंने अपने अधिकारियों को उनकी जरूरतों का ध्यान रखने का निर्देश दिया है. उन्हें अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो हम सभी उनके साथ हैं.''
सोशल मीडिया पर लक्ष्मी का वीडियो जमकर वायरल हुआ है. लोग इस मां के हौसले और जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











