
दुनिया में बढ़ी बजाज टू-व्हीलर की मांग, हीरो को पछाड़कर बन गई नंबर वन
AajTak
Two Wheeler Market: बजाज ऑटो ने पहली बार दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री के मामल में हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि घरेलू बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प अभी भी अव्वल है.
दोपहिया वाहनों (Two Wheelers) के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. लंबे समय से इस बाजार पर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का एकछत्र राज रहा है. हालांकि अब बाजार की परिस्थितियां बदलने लगी हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि हीरो मोटोकॉर्प को पहले पायदान से हाथ धोना पड़ा है. यह काम किया है बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने, जो अब दोपहिया वाहन बाजार में नंबर वन बन गई है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











