
दुनिया को ज्ञान देने वाला अमेरिका खुद दे रहा फांसी की सजा, ट्रंप काल में टूटा 16 सालों का रिकॉर्ड
AajTak
2025 में अमेरिका और सऊदी अरब में फांसी की सजा के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. अमेरिका में 47 मौत की सजा दी गई, जो 2009 के बाद सबसे अधिक है. सऊदी अरब में 356 लोगों को फांसी की सजा दी गई.
दुनिया को मानवाधिकारों पर ज्ञान देने वाले अमेरिका की पोल खुल गई है. 2025 में उसने फांसी का अपने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2025 के दौरान अमेरिका में 47 लोगों को मौत की सजा दी गई, जो 2009 के बाद से सबसे अधिक है.
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन सरकार आने के बाद मौत की सजा के पक्ष में राजनीतिक माहौल बना है. इस तरह के मामलों में अब अदालतों की दखलअंजादी भी कम हुई है. 'Death Penalty Information Center 2025' रिपोर्ट में यह आंकड़ा देते हुए कहा गया कि यह रुझान 'निर्वाचित प्रतिनिधियों के फैसलों और जनता की राय के बीच बढ़ते अंतर' को दिखाता है.
अमेरिका के जनमत सर्वेक्षणों में लंबे समय से फांसी की सजा के समर्थन में गिरावट दर्ज की जा रही है. अमेरिका के कुछ राज्यों ने विवादित या नए तरीकों से फांसी देने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया. इस तरह के मामलों में नाइट्रोजन गैस और फायरिंग स्क्वॉड के जरिए मौत की सजा दी जाती है. फांसी की सजा के मामलों में फ्लोरिडा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है जहां 2025 में 19 लोगों को फांसी दी गई.
रिपोर्ट में कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि फांसियों की बढ़ती संख्या नीति में बदलाव और फेडरल अदालतों की निगरानी में कमी को दिखाती है. एक अकादमिक ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था 'बिना किसी सुरक्षा जाल के काम करने वाला सिस्टम' है.
सऊदी अरब में भी फांसी के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है. मानवाधिकार संगठनों और विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब में कड़े ड्रग कानूनों की वजह से फांसी के मामले बढ़े हैं.
सऊदी अरब में 2025 के दौरान कुल 356 लोगों को फांसी दी गई, जो किसी एक साल में दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








