
दुनिया के सबसे खराब फूड की लिस्ट में भारत का यह व्यंजन, लोगों ने कहा- 'यह नहीं हो सकता'
AajTak
बैंगन खाना बहुत लोगों को पसंद होता है. खासकर बैंगन का भर्ता जैसी डिश मुंह में पानी ले आती है. लेकिन हाल ही में दुनिया की सबसे खराब सब्जियों की एक लिस्ट जारी हुई है. इस लिस्ट में आलू-बैंगन को 60वें स्थान पर रखा गया है.
भारत में खाने के शौकीन लोग आमतौर पर आलू-बैंगन खाना पसंद करते हैं. यहां तक कि पूरे उत्तर भारत में लगभग सभी ढाबा, रेस्तरां और होटलों में आलू-बैंगन की सब्जी मिल जाती है. लेकिन हाल ही में पारंपरिक भोजन को रेटिंग देने वाली वेबसाइट TasteAtlas ने एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दुनिया के 100 सबसे खराब व्यंजनों को शामिल किया गया है. आलू-बैंगन को इस लिस्ट में 60वें स्थान पर रखा गया है. आलू-बैंगन की सब्जी को 5 में से 2.7 रेटिंग दी गई है.
लिस्ट के जारी होने के बाद से लोग विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर हैरानी जता रहे हैं.
लोगों ने जताई हैरानी
TasteAtlas द्वारा जारी इस लिस्ट में आलू और बैंगन से तैयार सब्जी को 60वें स्थान पर रखा गया है. हालांकि, रिपोर्ट में इस व्यंजन को सरल और स्वादिष्ट भी बताया गया है. जो आमतौर पर उत्तर भारत में लंच में खाया जाता है. इस सब्जी को तैयार करने में शामिल पदार्थ में प्याज, टमाटर और विभिन्न मसालों को भी रखा गया है.
TasteAtlas ने भले ही इस डिश को 5 में से 2.7 रेटिंग दी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस लिस्ट को देखकर हैरान हैं. लोगों का कहना है कि यह कैसे संभव हो सकता है.
फूड ब्लॉगिंग ग्रुप फूडकर्स के प्रभजोत सिंह का कहना है कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राजा का दिल टूट गया है. बैंगन को एक तरह से सब्जियों का राजा भी कहा जाता है और पूरे उत्तर भारत में लगभग सभी ढाबा, रेस्तरां और होटलों में बनाया जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









