
दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने भारतीय लड़के का 400 बार क्यों किया जिक्र?
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनके कई ट्वीट भी अक्सर वायरल होते रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलन मस्क ने ट्विटर पर एक भारतीय लड़के को लेकर 400 बार ट्वीट किए हैं?
एलन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं और उन्होंने हाल ही में ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था. वे इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर काफी सक्रिय भी रहते हैं. खास बात यह है कि ट्विटर पर कई लोगों को जवाब भी देते हैं. लेकिन, एक ऐसा भारतीय लड़का है जिसका एलन मस्क ने ट्विटर पर 400 से अधिक बार जिक्र (मेन्शन या रिप्लाई) किया है.
इस शख्स का नाम प्रणय पठोले (Pranay Pathole) है. पहली बार 2018 में मस्क ने पठोले को जवाब दिया था. जनवरी 2018 में प्रणय पुणे की एक यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पढ़ रहे थे. तब उन्होंने एक ट्वीट किया था, जो बारिश के दौरान कार में आने वाले पानी को लेकर था.
उन्होंने लिखा था कि इतनी टेक्नालॉजी होने के बाद भी एक परेशानी को अब तक ठीक नहीं किया गया है. इस ट्वीट का एलन मस्क ने जवाब दिया था और लिखा था इसे ठीक कर लिया जाएगा.
23 साल के पठोले कहते हैं, एकबारगी को तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. उन्हें लगा कि ये सच नहीं हो सकता है. लेकिन पठोले कहते हैं कि आज ऐसा लगता है कि आप किसी अरबपति से नहीं बल्कि दूर बैठे अपने किसी दोस्त से बात कर रहे हों. अब ये सब नैचुरल लगता है.
'बजफीड' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पठोले के ट्विटर हैंडलर के अलावा मस्क @Erdayastronaut और @teslaownersSV ट्विटर यूजर से सबसे ज्यादा बात करते हैं. पठोले को 400 से ज्यादा बार मस्क ट्विटर पर जवाब दे चुके हैं.
इंजीनियरिंग, टेस्ला, रॉकेट, स्पेसएक्स जैसे विषयों को लेकर पठोले और मस्क अक्सर बातचीत करते हैं. पठोले का कहना है कि कई बार डायरेक्ट मैसेज के जरिए भी मस्क से उनकी बात होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










