
'दुनिया के युद्ध खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है भारत', बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
AajTak
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत दुनिया भर में संघर्षों को सुलझाने में
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत वैश्विक संघर्षों और युद्धों को समाप्त करने में “बहुत अहम भूमिका” निभा सकता है.
उन्होंने भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका की सराहना की और इसे शांति की दिशा में महत्वपूर्ण बताया. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर, मेलोनी ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही.
मेलोनी का यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका और भारत के बीच रूसी तेल आयात को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन दोनों पर आरोप लगाया है कि वे रूस से तेल खरीदकर “युद्ध को फंड” कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मेलोनी, पुतिन और नेतन्याहू... पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर आईं विदेश से बधाइयां
हाल ही में वॉशिंगटन ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया है, जिससे कुल अमेरिकी शुल्क 50% तक पहुँच गया है. भारत ने इसे “अनुचित” करार देते हुए अपने ऊर्जा निर्णयों का बचाव किया.
भारत की भूमिका की तारीफ

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









