
दुनिया के बड़े नेताओं के बीच पीएम मोदी को ढूंढते हुए आए अमेरिका के राष्ट्रपति, पीछे से दी थपकी, Video वायरल
AajTak
पीएम मोदी ने जर्मनी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आप सभी में भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व के भाव का दर्शन कर रहा हूं. आपका यह स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए जर्मनी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज सोमवार को उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है. पीएम मोदी का जर्मनी में रहने वाले भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में भी शिरकत की. जहां उन्होंने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियों का जिक्र भी किया.
इसी बीच जर्मनी में वर्ल्ड लीडर्स के साथ जारी हुई तस्वीरों में पीएम मोदी के प्रति सम्मान और भारत के बढ़ते कद का एक बेहतरीन नजारा भी देखने को मिला. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी में सोमवार को अमेरिका को राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की.अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात
इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी ही रहा है. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए दौड़े दौड़े आए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति उनसे मिलने के लिए पहुंचे और उनसे हाथ भी मिलाया. इस दौरान उनके सामने कई दिग्गज नेता रहे लेकिन बाइडेन सीधे पीएम मोदी के पास जा पहुंचे. देखें वीडियो...
#WATCH | US President Joe Biden walked up to Prime Minister Narendra Modi to greet him ahead of the G7 Summit at Schloss Elmau in Germany. (Source: Reuters) pic.twitter.com/gkZisfe6sl

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







