दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स, लेकिन घर सिर्फ 375 स्क्वायर फीट का!
AajTak
जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात सामने आती है, तो उनके शाही शौक, हवेलियों और लक्जरी लाइफस्टायल पर जरूर बात होती है हालांकि दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स इस धारणा से बिल्कुल अलग जी रहे हैं और वे फिलहाल एक बेहद छोटे से घर में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं.
जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात सामने आती है, तो उनके शाही शौक, हवेलियों और लक्जरी लाइफस्टायल पर जरूर बात होती है. हालांकि दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स इस धारणा से बिल्कुल अलग जी रहे हैं और वे फिलहाल एक बेहद छोटे से घर में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: Boxabl) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स और स्पेस एक्स जैसी कंपनी के मालिक एलन मस्क अमेरिका के टैक्सास शहर में अपने छोटे से घर में रहते हैं. ये घर 375 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है और इस घर की कीमत 50 हजार डॉलर्स यानी लगभग 38 लाख रुपये है. (फोटो क्रेडिट: Boxabl) 50 साल के मस्क ने एक ट्वीट के सहारे इस बारे में जानकारी दी है. मस्क के इस घर को बॉक्सेबल कंपनी ने बनाया है. इस कंपनी को साल 2017 में लास वेगास में सेटअप किया गया था. इस कंपनी का उद्देश्य ऐसे घरों का निर्माण करना है जिन्हें कहीं भी शिप किए जाने की सुविधा मौजूद हो. (फोटो क्रेडिट: Boxabl)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












