
दुनिया के किन-किन मुस्लिम देशों में हैं हिंदू मंदिर? देखें पूरी लिस्ट
AajTak
भारत और नेपाल ही दुनिया के हिंदू बहुसंख्यक देश हैं. लेकिन मुस्लिम देशों में भी हिंदुओं की अच्छी खासी संख्या है. आइए जानते हैं कि किन-किन देशों में हिंदू मंदिर मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यूएई के BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. मुस्लिम देश यूएई में बने इस विशाल हिंदू मंदिर पर भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अल ने कहा है कि भारत और यूएई सहिष्णुता और स्वीकार्यता के मूल्यों के रास्ते अपनी दोस्ती को और मजबूत कर रहा है.
हालांकि, यूएई पहला मुस्लिम देश नहीं है. जहां हिंदू मंदिर का निर्माण किया गया है. दुनिया के कई मुस्लिम देशों या मुस्लिम बहुल आबादी वाले देशों में हिंदू मंदिर मौजूद हैं.
पाकिस्तान
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चकवाल जिले में स्थित कटासराज मंदिर का निर्माण सातवीं शताब्दी में हुआ था. इस मंदिर परिसर में राम मंदिर, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर हैं.
मलेशिया
मलेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है. लेकिन यहां हिंदू और तमिल समुदाय के लोग भी लोग रहते हैं. मलेशिया के गोम्बाच में बातू गुफाओं में कई मंदिर स्थित हैं. इस गुफा के प्रवेश द्वार पर हिंदू देवता मुरुगन की एक विशाल मूर्ति है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








