
दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की, 12 साल बाद खास वजह से कटवाए बाल
AajTak
नीलांशी के बालों की लंबाई करीब 6 फीट 3 इंच के आसपास थी. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नीलांशी के बालों को कटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकीं गुजरात की रहने वाली नीलांशी पटेल ने आखिरकार अपने बाल कटवा लिए हैं. नीलांशी ने अपने बाल करीब 12 साल बाद कटवाए हैं. बाल कटवाते समय नीलांशी काफी नर्वस नजर आईं. Photo: @guinnessworldrecords दरअसल, गुजरात के के मोडासा की रहने वाली नीलांशी के बालों की लंबाई करीब 6 फीट 3 इंच के आसपास थी. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नीलांशी के बालों को कटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. अपने बालों की खूबसूरती और लंबाई के बल पर ही नीलांशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. Photo: @guinnessworldrecords 6 अगस्त 2002 को जन्मी नीलांशी ने पहली बार नवंबर 2018 में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था. इटली में एक कार्यक्रम के दौरान उनके बाल की लंबाई पांच फीट सात इंच थी, उस समय उन्होंने अर्जेंटीना की एक किशोरी का रिकार्ड तोड़ा था. Photo: @guinnessworldrecords
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











