
दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला, किया ये कारनामा...
AajTak
31 वर्षीय सामंथा के वीडियो उनके मुंह के अनोखे कारनामों की बदौलत कई बार वायरल हुए हैं. वह अपने मुंह को अविश्वसनीय रूप से 2.56 इंच (Open Mouth 2.56 Inches) तक खोल सकती हैं. अब, उन्हें दुनिया के सबसे बड़े माउथ गैप वाली महिला के खिताब के लिए चुना गया है.
अमेरिका की एक महिला टिकटॉक स्टार (TikTok Star) का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज किया गया है. ये महिला 2.56 इंच तक मुंह खोल सकती है. ये एक बार में एक पूरे सेब को अपने मुंह में फिट कर सकती है. महिला ने सबसे बड़ा मुंह खोलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब अपने नाम किया है. (सभी फोटो- Samantha Ramsdell) अमेरिका के Stamford में रहने वाली 31 वर्षीय सामंथा रैम्सडेल (Samantha Ramsdell) TikTok पर बेहद फेमस हैं. सामंथा के टिकटॉक पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने दुनिया में सबसे बड़ा मुंह खोलकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है. सामंथा रैम्सडेल ने अपने मुंह के बड़े आकार को दिखाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं. वह 6.52 सेंटीमीटर (2.56 इंच) तक अपना मुंह खोल सकती हैं, जिसमें एक पूरा सेब फिट हो जाता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











