
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन, जानें कितनी थी उम्र
AajTak
जापान की टॉमिकी इटूका का 116 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जो दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति थीं. उनका जन्म 23 मई 1908 को ओसाका में हुआ था. इटूका का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे लंबी आयु वाले व्यक्ति के रूप में दर्ज था. 29 दिसंबर को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.
जापान की रहने वाली टॉमिकी इटूका की मौत हो गई है. वह दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स थीं. उनकी उम्र 116 साल थी. सबसे ज्यादा उम्र को लेकर उनका नाम गिनीज वर्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज था. उन्होंने 29 दिसंबर को आखिरी सांस ली. उनका जन्म ओसाका में 23 मई 1908 को हुआ था.
टॉमिकी इटूका को केले और जापानी ड्रिंक 'कालपिस' काफी पसंद था. इससे पहले 117 साल की मारिया ब्रनास का निधन हो गया था, जो स्पेन की रहने वाली थीं. इसके बाद इटूका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई थीं. जब उन्हें इस उपलब्धि के बारे में बताया गया, तो उन्होंने विनम्रता से सिर्फ "धन्यवाद" कहा था.
यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी ने 12 साल पहले भी जापानी पार्क में की थी रैली, तब से अब तक कितनी बदली दिल्ली की सियासी तस्वीर
माउंट एवरेस्ट की दो बार कर चुकीं चढ़ाई
इटूका के नाम और भी रिकॉर्ड्स हैं, जहां उन्होंने दो बार 10,062 फुट ऊंची माउंट ओंटाके की चढ़ाई दो बार की थी. इटूका ने 20 वर्ष की आयु में शादी किया और उनके पास दो बेटियां और दो बेटे भी थे. अपनी लाइफ का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने पति के कपड़े फैक्ट्री में बिताए, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रबंधन का काम किया करती थीं.
1979 में हो गया था पति का निधन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









