
दुनिया की सबसे अनोखी बाइक, 8 लोग एक साथ करते हैं सफर, देखें
AajTak
सोशल मीडिया पर आए दिन 'जुगाड़' वाली बाइक या कार के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बीच ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग हो जाएंगे. इस वीडियो में एक मोडीफाइड बाइक (Modified Bike) नजर आ रही है. जिसकी सीट को सामान्य से अधिक बढ़ाया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक-एक करके कुल 8 शख्स बाइक पर बैठ जाते हैं. 'जुगाड़ वाली बाइक' (Modified Bike Video) का ये वीडियो देखने में काफी फनी है. 'जुगाड़ वाली बाइक' का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











