
दुनिया की वो रहस्यमयी जगहें जो गूगल मैप्स पर ढूंढने से भी नहीं मिलेंगी
AajTak
गूगल मैप्स ने करोड़ों लोगों की जिंदगी आसान किया है और इस एप के सहारे किसी भी लोकेशन को ढूंढना काफी आसान हो गया है. हालांकि आज भी मिलिट्री बेस से लेकर रहस्यमयी द्वीपों तक कई ऐसी लोकेशन्स हैं जो गूगल मैप्स पर ढूंढने पर भी नहीं मिलती हैं. जानते हैं ऐसी ही लोकेशन्स के बारे में
गूगल मैप्स ने करोड़ों लोगों की जिंदगी आसान किया है और इस एप के सहारे किसी भी लोकेशन को ढूंढना काफी आसान हो गया है. हालांकि आज भी मिलिट्री बेस से लेकर रहस्यमयी द्वीपों तक कई ऐसी लोकेशन्स हैं जो गूगल मैप्स पर ढूंढने पर भी नहीं मिलती हैं. जानते हैं ऐसी ही लोकेशन्स के बारे में गूगल मैप्स पर कई ऐसी जेल हैं जिन्हें सेंसर किया गया है क्योंकि इन लोकेशन्स को संवेदनशील लोकेशन्स समझा जाता है. सेंट्रल फ्रांस में मौजूद Montluçon जेल भी ऐसी है जो गूगल मैप्स पर सेंसर की गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडोएन फायड नाम के किलर ने इस जेल को भेदने में गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया था जिसके बाद साल 2018 में फ्रांस की सरकार ने गूगल से कहा था कि वे इस जेल की सभी तस्वीरें इंटरनेट से हटा लें. प्रशांत महासागर के पास स्थित मोरुरा आइलैंड का भी काफी हिस्सा गूगल मैप्स पर सेंसर है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इस द्वीप के न्यूक्लियर इतिहास के चलते है. फ्रांस ने साल 1966 से 1996 के बीच इस द्वीप पर 181 न्यूक्लियर टेस्ट को अंजाम दिया था.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












