
दुनिया की पहली AI एयर होस्टेस, इस कंपनी ने किया पेश, जानिए क्या है इसमें स्पेशल
AajTak
Qatar Airways Ai Sama: दुनियाभर में अब AI का बोलबाला है. लगभग हर सेक्टर में इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसा ही कुछ अब एयरलाइन्स में भी देखने को मिलेगा. कतर एयरवेज ने इसकी शुरुआत कर दी है. कंपनी ने दुनिया की पहली डिजिटल ह्यूमन कैबिन क्रू को पेश किया है. इसका नाम Sama है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तमाम सेक्टर्स में तेजी से बढ़ रहा है. इनका इस्तेमाल क्रिएटिव एरिया में भी काफी हो रहा है. ऐसा ही कुछ Qatar Airways ने किया है. कतर की सरकारी एयरलाइन ने Sams 2.0 को पेश किया है, जो एक AI बेस्ड डिजिटल ह्यूमन कैबिन क्रू है.
Web Summit Qatar के दौरान Qatar Airways ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एयर होस्टेस का डेमो दिया था. ये कैबिन क्रू ह्यूमन एयर होस्टेस को रिप्लेस नहीं करेंगी, बल्कि इसे एक्स्ट्रा फीचर के तौर पर एयरक्राफ्ट में रखा जाएगा.
आसान भाषा में समझे तो एयरलाइन ने दुनिया की पहली AI एयर होस्टेस को रिवील किया है. एयरलाइन ने इसे ITB बर्लिन 2024 में पेश किया है. ये एक डिजिटल ह्यूमन कैबिन क्रू मेंबर है, जो दुनिया के बेस्ट AI पर बेस्ड है.
Qatar Airways ने डिजिटल ह्यूमन कैबिन क्रू लॉन्च करके नया स्टैंडर्ड पेश किया है. पैसेंजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए Qatar Airways AI का इस्तेमाल कर रहा है. इससे दुनिया की दूसरी एयरलाइन्स को भी बढ़ावा मिलेगा.
Sama को दोहा में तैयार किया गया है और Qatar Airways की फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. पैसेंजर और मीडिया से इंटरैक्शन के दौरान भी Sama AI लगातार नई चीजें सीखती रही और अपनी बातचीत को बेहतर करती रही. कंपनी इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: ChatGPT पर कंट्रोल की लड़ाई! दोस्त-दोस्त ना रहा... क्यों Sam Altman के खिलाफ Elon Musk पहुंच गए कोर्ट?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











