
दुनिया की ऐसी जगह जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
AajTak
दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है, जिसपर साल में 6-6 महीने दो देश राज करते हैं. इन देशों में एक स्पेन है और एक फ्रांस. खास बात है कि वर्तमान में दोनों देशों में इस आइलैंड को लेकर कोई लड़ाई भी नहीं है. हालांकि, इस आइलैंड पर कोई रहता नहीं है. आम लोगों के लिए कुछ मौकों पर यह आइलैंड खोल दिया जाता है.
फ्रांस और स्पेन की सीमा पर एक ऐसा आईलैंड बसा है, जिस पर दोनों देश साल में 6-6 महीने के अनुसार सरकार चलाते हैं. जी, हां बिना किसी लड़ाई और झगड़े के ही ये दोनों देश इस आईलैंड पर 6 महीने का शासन करते हैं. फीजैंट नाम का यह आईलैंड एक फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन के नियंत्रण में तो बाकी 6 महीने यानी एक अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस के नियंत्रण में रहता है. खास बात है कि पिछले 350 सालों से दोनों देश इस परंपरा को निभा रहे हैं.
दोनों देशों की सीमा के बीच बह रही नदी बिदासो (Bidassoa) के बीच में बसे फीजैंट आईलैंड में कोई नहीं रहता है. इस आईलैंड पर खास दिनों को छोड़कर किसी को जाने की अनुमति भी नहीं होती है. आईलैंड के दोनों ओर फ्रांस और स्पेन की सेना तैनात रहती है.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईलैंड काफी शांत जगह है, जिसमें एक ऐतिहासिक इमारत भी बनी हुई है, जिसका कनेक्शन साल 1659 में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है.
आईलैंड को लेकर साल 1659 में हुई थी संधि
दरअसल, पहले इस आईलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच झगड़ा था. हालांकि, दोनों देशों के बीच करीब तीन महीने बातचीत हुई और साल 1659 में हुई एक संधि हुई. इस संधि को पाइनीस संधि नाम दिया गया. यह संधि एक रॉयल शादी के साथ पूरी की गई.
यह शादी स्पेनिश किंग फिलिप IV की बेटी और फ्रेंच के राजा लुईस XIV की थी. अब इस आईलैंड पर दोनों देश रोटेशन प्रक्रिया के साथ शासन करते हैं. एक ही आईलैंड पर दोनों देशों के राज को कोनडोमिनियम कहा जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









