
'दुनिया का सबसे डरावना टीचर', इसकी शक्ल देख डर जाते हैं बच्चे!
AajTak
.... क्योंकि चेहरे पर टैटू हैं, एक बच्चे को तो उनके डरावने सपने भी आ चुके हैं. इस वजह से इस टीचर को अब स्कूल में पढ़ाने से बैन किया गया है, आखिर इस 'डरावने' टीचर की कहानी क्या है? आइए आपको बताते हैं.
World's most terrifying Teacher: एक शख्स को पढ़ाने से बैन कर दिया गया गया है, अब यह टीचर 6 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं पढ़ा सकता है. अब इसका कारण भी जान लीजिए.
दरअसल, 6 साल से कम उम्र के बच्चों को ये टीचर बहुत 'डरावना' लगता है. क्योंकि उसने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू करवा रखे हैं, वहीं इस 'डरावने टीचर' ने बॉडी भी मॉडिफाई करवाई है.
इस शख्स का नाम है, सेलवेन हेलीन (Sylvain Helaine), सेलेवन पिछले दस सालों से बतौर टीचर पढ़ा रहे हैं. 'डेलीस्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने शरीर पर 51 लाख रुपए से अधिक की कीमत के टैटू गुदवा रखे हैं. शरीर पर टैटू गुदवाने में उन्होंने 460 घंटे यानी करीब 20 दिन खर्च किए हैं.महिला के फ्लैट में अचानक आया मकान मालिक, कहा- 'मैंने तुम्हारे फोटो देखे हैं', रेंट किया दोगुना
प्रोफेसर के 'सर' कहने पर भड़का स्टूडेंट, कोर्ट ने 3 करोड़ हर्जाने का सुनाया फैसला!
शरीर पर इतने ज्यादा टैटू होने के कारण सेलवेन की पहचान 'दुनिया के सबसे डरावने टीचर' के तौर पर है. यहां तक कि उनका चेहरा, जीभ, आंखें सभी अलग रंग में हैं. अगर उनको कोई एक बार देख ले तो डर ही जाएगा, क्योंकि उनके चेहरे के हाव-भाव काफी डरावने लगते हैं.
ऐसे में अब ये फैसला किया गया है कि सेलवेन जो लंदन और फ्रांस में काम करते हैं, अब कम उम्र के बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी डरावने हैं, ऐसे में उन्हें कुछ क्लासेज में पढ़ाने के लिए बैन कर दिया गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











