
दुनिया का पहला 18GB रैम वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानना चाहेंगे कीमत?
AajTak
Nubia ने Tencent गेम्स के साथ मिलकर 18GB रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. RedMagic 6 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है, जिसमें 18GB रैम दिया गया है.
Nubia ने Tencent गेम्स के साथ मिलकर 18GB रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. RedMagic 6 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है, जिसमें 18GB रैम दिया गया है. नूबिया ने टेंसेंट गेम्स की साझेदारी में गेमिंग स्मार्टफोन्स Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro के टेंसेंट एडिशन को चीन में लॉन्च किया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में से केवल Red Magic 6 Pro में ही 18GB रैम दिया गया है. आपको बता दें इन दोनों स्मार्टफोन्स में 165Hz डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 120W तक फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. Red Magic 6 की शुरुआती कीमत CNY 3,799 (लगभग 42,700 रुपये) और Red Magic 6 Pro की शुरुआती कीमत लगभग CNY 4,399 (लगभग 49,568 रुपये) रखी गई है. जबकि, Red Magic 6 Pro के 18GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,599 (लगभग 74,200 रुपये) रखी गई है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











