
दुकान के सामने रखी बैग में जल रही थी लाइट, आ रही थी टिकटिक की आवाज... बम स्क्वॉड पहुंचा तो दंग रह गए लोग
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकान के सामने बम जैसी चीज रखी थी, जिसमें लाइट जल रही थी और टिकटिक की आवाज आ रही थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम स्क्वॉड को बुलाया गया. जब पूरे मामले की जांच हुई तो चौंकाने वाली बात सामने आई.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) के गढ़चानदुर शहर में एक दुकान के आगे बम जैसी चीज मिलने से हड़कंप मच गया. दरअसल, यहां कपड़ों की दुकान के सामने एक बैग में बीप की आवाज के साथ लाइट जलती बम जैसी चीज दिखी थी. दुकानदार शिरीष बोगावार ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी.
शहर में बम होने की खबर से पूरा पुलिस डिपार्टमेंट हरकत में आ गया. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. दुकान के सामने एक बैग में बम जैसी चीज थी, जिसमें लाइट जल रही थी और टिकटिक की आवाज आ रही थी. पुलिस ने बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया.
यह भी पढ़ें: भोपाल में 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड की जांच में सच्चाई आई सामने
बम स्क्वॉड ने मुस्तैदी के साथ पड़ताल की. बम स्क्वॉड ने जब बैग में रखी बम जैसी चीज की जांच की तो वह नकली था. इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की, जिसमें दिख रहा है कि एक नकाबपोश दुकान के सामने बैग रखकर गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: किराने का सामान लेने जंगल से निकले थे नक्सली, हॉक फोर्स से हुई मुठभेड़ और मारा गया 14 लाख का इनामी, IED बम बनाने में था माहिर

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








