
दुकानदार की गलती से खुल गई कस्टमर की किस्मत, मिले 6 करोड़ रुपए!
AajTak
एक दुकानदार ने नंबर प्रिंट करने में एक छोटी सी गलती कर दी. इससे एक कस्टमर को करोड़ों का फायदा हो गया. अब कस्टमर ने दुकानदार को धन्यवाद दिया है.
एक शख्स ने लॉटरी में 6 करोड़ से ज्यादा रुपए जीत लिए. इसके लिए वह लॉटरी टर्मिनल के क्लर्क को धन्यवाद दे रहा है. उसका मानना है कि क्लर्क की एक गलती की वजह से ही उसे इतनी बड़ी लॉटरी लगी है.
शख्स का नाम जोश बस्टर है और ये मामला अमेरिका के लोवा प्रांत का है. जोश, शुक्रवार की रात होने वाले मेगा मिलियन्स ड्रा की टिकट लेने एक लॉटरी टर्मिनल पर पहुंचा. उन्होंने वहां 5 नंबरों की मांग की. लेकिन गलती से दुकानदार ने एक टिकट पर सिर्फ एक ही नंबर प्रिंट किया. बाद में उसने एक दूसरे टिकट पर बाकी के चार नंबरों को प्रिंट कर के दे दिया. जोश का मानना है कि दुकानदार की इस गलती की वजह से ही उसकी लॉटरी लगी है.
जोश ने कहा- क्लर्क ने गलती नहीं की होती और सभी नंबर एक टिकट पर प्रिंट कर दिया होता. तो उन नंबरों के बीच गैप नहीं हुआ होता.
जोश ने कहा- काम पर जाने के लिए मैं सुबह जल्दी उठ गया था. इसके बाद मैंने लॉटरी ऐप खोला और अपना विनर नंबर सर्च किया. मैं हमेशा अपने टिकटों को कार के कॉन्सोल में रखता हूं. और मैंने कार में ही लॉटरी जीतने वालों का नाम चेक किया. जिसके बाद मैं दौड़ता हुआ घर के अंदर गया. पहले तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा था. आमतौर पर मेरा लक अच्छा नहीं रहता है.
क्लाइव के लोवा लॉटरी हेडक्वार्टर्स से जोश ने अपना प्राइज मनी कलेक्ट कर लिया है. लोवा लॉटरी ने बताया कि जोश ने अपना टिकट वेस्ट बर्लिंगटन के एमके मिनी मार्ट से खरीदा था. उन्होंने कहा- 124 करोड़ रुपए के इनाम वाले जैकपॉट के नंबर से जोश का पहला 5 नंबर ही मिल रहा था. इसलिए मेगा प्राइज उनके हाथ नहीं लगा और उन्हें 6 करोड़ रुपए ही मिले.
जोश ने कहा- इन पैसों से मेरे जीवन की बहुत सारी तकलीफें दूर हो जाएंगाी. अब सारी आर्थिक चिंता खत्म हो गई है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











