
'दीपिका हैं तो रोमांस होगा ही', किंग में 5वीं बार ऑनस्क्रीन बनी जोड़ी, शाहरुख खान ने किया कंफर्म
AajTak
शाहरुख खान के साथ किंग फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. एक्टर कंफर्म करते हुए कहा कि वो एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आएंगे. दोनों की साथ में ये 5वीं फिल्म होगी. फैंस दीपिका-शाहरुख को फिर से साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है.
शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन पर फैंस को बड़ी ट्रीट मिली. इस खास मौके पर सुपरस्टार ने अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की पहली झलक दिखाई गई. जश्न यहीं खत्म नहीं हुआ, शाहरुख ने मुंबई के एक ऑडिटोरियम में फैंस से मुलाकात की और फिल्म से जुड़ी कई एक्साइटिंग डिटेल्स शेयर कीं. इसी दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी के बारे में भी एक अहम खुलासा किया.
दीपिका संग 5वीं बार रोमांस करेंगे शाहरुख
फिल्म के कॉन्सेप्ट के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा,“मैं अभी फिल्म की कहानी ज्यादा नहीं बताना चाहता. जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी और चीजें सामने आएंगी, आप खुद जान जाएंगे कि यह फिल्म किस बारे में है. फिल्म में कई किरदार हैं. फिल्म का मकसद यह दिखाना है कि जब हम चीजों को ज्यादा निजी तौर पर लेते हैं, तो हम बड़े फैसले ले लेते हैं. ऐसे में हमें सोचना चाहिए कि जो हम कर रहे हैं, वो सही है या नहीं.”
शाहरुख ने आगे कहा,“हम किंग को किसी एक पक्ष में नहीं रहेंगे. अगर आपको हमारी सोच पसंद आए, तो साथ दीजिए. वरना बुरा ही करते रहिए.” जब एक फैन ने चिल्लाकर कहा कि वे शाहरुख से बहुत प्यार करते हैं, तो शाहरुख मुस्कुराते हुए बोले, “मेरे साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी है, प्यार तो जरूर होगा.”
हिट रही है जोड़ी
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फराह खान की साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी. इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दीं- चेन्नई एक्सप्रेस (2013), हैप्पी न्यू ईयर (2014), पठान (2023) और जवान (2023). उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











