दीपिका कक्कड़ से गिन्नी चतरथ तक, सास के साथ कैसे हैं टीवी के इन सेलेब्स के रिश्ते
AajTak
सास-बहू का रिश्ता काफी कॉम्प्लिकेटेड होता है. एकता कपूर के सालों से चलते आ रहे सीरियलों में हमने बहू को लाचार और सास को षड्यंत्र करते हुए ही देखा है. लेकिन असल जिंदगी में सीन काफी अलग है. टीवी की एक्ट्रेसेज अपनी मां के साथ जितना क्लोज होती हैं, उनकी सास से उनके रिश्ते भी उतने ही अच्छे हैं. ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेज और स्टार वाइफ के बारे में हम आपको बता रहे हैं.

कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का रिश्ता अपनी सास मां से काफी गहरा है. दोनों के बीच खूब हंसी मजाक चलता है. साथ ही दोनों एक दूसरे को खूब सपोर्ट भी करती हैं. कपिल शर्मा के शो में उनकी मां ने गिन्नी को लेकर मजाक में कहा था कि 'वो मुझे घर नहीं बैठने देती. शूट पर भेज देती है.' लेकिन असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाती हैं.