
दीपक चाहर ने सलमान खान संग खेला क्रिकेट, एल्विश यादव ने किया घरवालों का 'सिस्टम हैंग'
AajTak
इस हफ्ते रविवार का एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. शो में क्रिकेटर दीपक चाहर सलमान खान संग मस्ती करते दिखेंगे. प्रोमो वीडियो में सलमान और दीपक क्रिकेट खेलते दिखाई दिए. एल्विश यादव भी शो में गर्दा उड़ाते दिखेंगे.
बिग बॉस 19 में लड़ाई झगड़ा देखते-देखते फैंस काफी बोर होने लगे हैं. लेकिन अब शो में एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगने वाला है. जी हां, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने हिंट दिया कि शो में सीजन की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है. खास बात ये है कि ये वाइल्ड कार्ड एंट्री क्रिकेटर दीपक चाहर के परिवार से होगी.
बिग बॉस में छाए दीपक चाहर
इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर दीपक चाहर ने बिग बॉस में धमाकेदार तरीके से एंट्री की. सलमान खान ने भी खास अंदाज में दीपक चाहर का शो में वेलकम किया. क्रिकेटर संग बिग बॉस के स्टेज पर सलमान ने क्रिकेट भी खेला.
दीपक चाहर संग बात करते हुए सलमान ने ये भी बताया कि शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है. दीपक चाहर से मिलकर सलमान खान बोले- कब से लोग इंतजार कर रहे थे कि इस सीजन के सेकंड वाइल्ड कार्ड कौन होंगे? तो आपकी पूरी फैमिली ने स्टडी किया होगा.
दीपक चाहर शो के लिए बोले- मुझे लगता है कि ये क्रिकेट से ज्यादा मुश्किल है. घर के अंदर आपको पता ही नहीं है कि आपका दुश्मन कौन है और दोस्त कौन है?
दीपक चाहर या उनकी बहन, किसकी होगी शो में एंट्री?

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










