
दीदी-जीजा के बीच संबंध अच्छे, पता नहीं क्यों चली गई PAK... अंजू के भाई डेविड ने खड़े किए कई सवाल
AajTak
अंजू के भाई डेविड ने उसे लेकर कई बातें शेयर कीं. बताया कि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि अंजू पाकिस्तान जाने वाली है. जब उन्हें अंजू के पाकिस्तान में होने का पता चला तो वे हैरान रह गए. डेविड ने कहा कि अगर अंजू किसी के बहकावे में आकर वहां गई है और उसका कोई गलत इरादा है तो उसे वापस नहीं आने देना चाहिए. वो वहीं रहे. क्योंकि जो देश से गद्दारी करेगा ऐसे लोगों को हम स्वीकार नहीं करेंगे.
राजस्थान से पंजाब होकर पाकिस्तान पहुंची अंजू (Anju) के भाई डेविड (David) ने उसे लेकर कई बातें शेयर कीं. डेविड ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि अंजू पाकिस्तान पहुंच गई है तो परिवार वालों को काफी धक्का लगा. क्योंकि उसने हमें पहले जयपुर जाने की बात कही थी. फिर अमृतसर पहुंचकर भी फोन किया था और बताया था कि वह घूमने के लिए जयपुर की बजाय अमृतसर आ गई है.
उसके बाद जब उसने हमें बताया कि वो लाहौर में है तो हम हैरान रह गए. घर वालों ने उसे इसके लिए डांटा भी. लेकिन उसने हमें तसल्ली दी कि वो पाकिस्तान में सेफ है और दो दिन बाद लौट आएगी.''
डेविड ने कहा, ''एक तो देश में सीमा हैदर वाला केस चल रहा है. ऊपर से ऐसे टाइम पर अंजू पाकिस्तान चली गई है तो हमें काफी डर लग रहा है. क्योंकि हमारे पाकिस्तान के साथ वैसे ही अच्छे संबंध नहीं हैं. अगर वो किसी के बहकावे में आकर वहां गई है और उसका कोई गलत इरादा है तो उसे वापस नहीं आने देना चाहिए. वो वहीं रहे. क्योंकि जो देश से गद्दारी करेगा ऐसे लोगों को हम स्वीकार नहीं करेंगे.''
अंजू के पति अरविंद के साथ कैसे संबंध हैं? इस सवाल के जवाब में डेविड ने कहा कि उन दोनों के आपसी संबंध अच्छे हैं. हमने कभी नहीं सुना कि दोनों के बीच में किसी भी बात को लेकर कोई झगड़ा है. दोनों के दो बच्चे हैं. खुशहाल परिवार है. बाकी पति-पत्नी के बारे में हम क्या ही बोल सकते हैं. हमें तो बस इतना पता है कि परिवार अच्छे से रह रहा था.
उधर, अंजू के पति अरविंद का कहना है, ''मेरी पत्नी मुझे झूठ बोलकर भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई है. उसने मुझे कहा था कि वो जयपुर अपनी किसी सहेली के पास जा रही है. 4 दिन तक मेरी उससे WhatsApp के जरिए बात भी होती रही. लेकिन रविवार को मुझे पता चला कि वो जयपुर नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लाहौर में है. पहली बार उसने मुझसे झूठ बोला, जो कि बिल्कुल गलत है. अब मेरे बच्चे ही तय करेंगे कि हम अंजू के साथ रहेंगे या नहीं.''
भारत आकर पति से अलग रहना चाहती है अंजू

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






