
दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे पुतिन, UNSC के 80वें सत्र में बोले रूसी विदेश मंत्री
AajTak
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि दिसंबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नई दिल्ली दौरे की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और सैन्य-तकनीकी सहयोग सहित कई क्षेत्रों में व्यापक द्विपक्षीय एजेंडा है जो किसी खतरे में नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत-रूस संबंधों को मजबूती प्रदान करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा की योजना बनाई जा रही है. लावरोव ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच भारत की स्वतंत्र नीतियों की सराहना की और द्विपक्षीय एजेंडे को व्यापक बताया, जिसमें व्यापार, सैन्य सहयोग, AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और ब्रिक्स जैसे मंचों पर समन्वय शामिल है.
रूसी विदेश मंत्री ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की योजना दिसंबर में बनाई जा रही है. ये यात्रा दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन की अगली कड़ी हो सकती है. यह उच्च स्तरीय दौरा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देगा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा. ये यात्रा यूक्रेन संकट के बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी जो दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी.
भारत अपने फैसले लेने में सक्षम
लावरोव ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर की भी प्रशंसा की, जिनसे उन्होंने शनिवार ही बात की थी. उन्होंने कहा, 'इस साल मेरे सहयोगी सुब्रह्मण्यम जयशंकर रूस जाएंगे और मैं भारत का दौरा करूंगा. हम नियमित आदान-प्रदान करते हैं. मैं हमारे व्यापार संबंधों, तेल के बारे में भी नहीं पूछता. मैं हमारे भारतीय सहयोगियों से यह नहीं पूछता. वे खुद इन फैसलों को लेने में पूरी तरह सक्षम हैं.'
स्वाभिमान वाला देश है भारत
लावरोव ने भारत को तुर्की की तरह स्वाभिमान वाला देश बताया जो अपनी विदेश नीति में स्वतंत्र है. लावरोव ने जयशंकर के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिका हमें अपना तेल बेचना चाहता है तो हम इस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम अन्य देशों से, संयुक्त राज्य अमेरिका से नहीं, बल्कि रूस या अन्य देशों से क्या खरीदते हैं, ह हमारा अपना मामला है और इससे भारत-अमेरिका एजेंडे का कोई लेना-देना नहीं है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









