
दिसंबर में घूमने का है प्लान? IRCTC का ये टूर पैकेज साल 2025 के सफर को बना सकता है यादगार
AajTak
IRCTC Tour Package: साल के अंत में ट्रिप प्लान करना एक यादगार सफर बन सकता है. अगर आप भी घूमने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका बन सकता है. IRCTC केरल हिल्स एंड वॉटर टूर पैकेज के माध्यम से साल 2025 के अंतिम दिनों में घूमने का मौका दे रहा है. आइए इस टूर पैकेज की बारे में जानते हैं.
IRCTC दिसंबर में आपके लिए 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. अगर आप साल 2025 के अंत में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है. आप केरल हिल्स एंड वॉटर टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें आपको मुन्नार और अलेप्पी (Alappuzha) की यात्रा करने का मौका मिलेगा.
जानिए क्या है टूर पैकेज?
इस टूर पैकेज का नाम केरल हिल्स एंड वॉटर है, जिसमें आपको मुन्नार और अलेप्पी की सैर कराई जाएगी. IRCTC के मुताबिक यात्रा का माध्यम ट्रेन और रोड (शेयरिंग व्हीकल) से सफर किया जाएगा. आप इस पैकेज में स्लीपर (SL) या थ्री एसी (3AC) क्लास में यात्रा कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. इस पोस्ट में आईआरसीटीसी ने बताया है कि आप केरल हिल्स एंड वॉटर टूर पैकेज को हैदराबाद से यात्रा कर सकते हैं. इसकी कीमत प्रति व्यक्ति ₹14,720/- से शुरू है. इसमें आप मुन्नार की मनमोहक पहाड़ियों की सैर और अलप्पुझा की बैकवाटर की यात्रा कर सकते हैं.
इस पैकेज के रेट्स कम्फर्ट (3AC) और स्टैंडर्ड (SL) के हिसाब से अलग-अलग तय किए गए हैं. अक्टूबर से 16 दिसंबर 2025 तक की अवधि में स्टैंडर्ड श्रेणी की ट्रिपल शेयरिंग ₹14,040/- से शुरू होती है, जबकि कम्फर्ट श्रेणी की ट्रिपल शेयरिंग ₹16,820/- से शुरू होती है. 30 दिसंबर 2025 के लिए दरें अलग निर्धारित की गई हैं, जिसमें 31 दिसंबर की रात का गाला डिनर भी शामिल किया गया है. अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें...

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







