
दिशा रवि: कोर्ट के कमेंट से दिल्ली पुलिस के लिए टूलकिट केस में मुश्किल हुई राह
AajTak
पुलिस ने देश के खिलाफ साजिश रचने जैसे दावों को सही साबित करने के लिए तमाम दलीलें रखीं लेकिन वो काम नहीं आईं. पुलिस ने टूलकिट को 26 जनवरी की दिल्ली हिंसा से जोड़कर बताया. पुलिस ने अपने दावे में कहा कि यह महज एक 'टूलकिट' (Toolkit Case) नहीं था, बल्कि इसके जरिए असली मंसूबा भारत को बदनाम करना था
किसान आंदोलन को भड़काने से लेकर इसके खालिस्तानी कनेक्शन तक के संगीन इल्जामों से घिरी दिशा रवि को कोर्ट से बड़ी राहत मिली. पुलिस ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के सामने टूलकिट के असली मंसूबे को लेकर तमाम सवाल उठाए लेकिन कोर्ट को दिशा के इरादों में कुछ भी ऐसा नहीं लगा कि उसे सलाखों के पीछे रखा जाए. पटियाला हाउस कोर्ट के सत्र न्यायालय ने दिशा को जमानत दे दी. दिशा रवि का प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से संबंध साबित नहीं हुआ. नुकसान न पहुंचाने वाली टूलकिट का एडिटर होना अपराध नहीं है. पुलिस ने देश के खिलाफ साजिश रचने जैसे दावों को सही साबित करने के लिए तमाम दलीलें रखीं लेकिन वो काम नहीं आईं. पुलिस ने टूलकिट को 26 जनवरी की दिल्ली हिंसा से जोड़कर बताया. पुलिस ने अपने दावे में कहा कि यह महज एक 'टूलकिट' (Toolkit Case) नहीं था, बल्कि इसके जरिए असली मंसूबा भारत को बदनाम करना था, देश में अशांति पैदा करने के खतरनाक इरादे थे. पुलिस का ये भी दावा है कि दिशा ने वॉट्सऐप पर की गई चैट डिलीट कर दी थी, क्योंकि वह कानूनी कार्रवाई से वाकिफ थी, इससे साफ है कि 'टूलकिट' के पीछे नापाक मंसूबा था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









