दिव्या अग्रवाल को 'दोगली' मानती हैं उर्फी जावेद, बोलीं- वो मुझसे जलती हैं
AajTak
उर्फी ने कहा- "छोटी सी जर्नी थी, लेकिन बहुत अच्छी थी. मुझे एक हफ्ते में ही बहुत प्यार मिला है. मैं ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी. मैंने पहले कभी नहीं देखा कि जो कंटेस्टेंट पहले हफ्ते में निकला हो वो ट्रेंड हुआ हो. मैं खुश भी हूं और बाहर आने पर दुखी भी हूं."
उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं. उर्फी बिग बॉस की अपनी शॉर्ट और स्वीट जर्नी से खुश हैं. लेकिन उर्फी को लगता है कि वो बिग बॉस के घर और रहना डिजर्व करती थीं, क्योंकि वो घर में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग थीं. ETimes TV को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने अपने एलिमिनेशन का जिम्मेदार जीशान खान को बताया है. दिव्या अग्रवाल के बारे में बात करते हुए उर्फी ने कहा कि वो दोगली हैं और उनसे जेलस थीं.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











