
दिव्यांग बेटी को पोर्न वीडियो दिखाकर की अश्लील हरकत, वकील पिता गिरफ्तार, दादा पर लगे गंभीर आरोप
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में एक वकील पिता पर अपनी 8 साल की दिव्यांग और मतिमंद बेटी को पोर्न वीडियो दिखाने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. मां की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दादा पर धमकी देने का भी आरोप है.
महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पिता और बेटी के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक वकील पर अपनी ही 8 वर्षीय दिव्यांग और मतिमंद बेटी के साथ अश्लील हरकत करने और उसे पोर्न साइट दिखाने का आरोप लगा है. मामला नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक बालिका अपने पिता के साथ रह रही थी. घरेलू कलह के कारण वकील की पत्नी उससे अलग रह रही थी. अब बच्ची की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
शिकायत के अनुसार आरोपी जनवरी 2025 से अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था. आरोप है कि वह आपत्तिजनक व्यवहार करता था और बच्ची को पोर्न वीडियो दिखाता था. जब पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया. इस पर पति उसे गालियां देने लगा और धमकी देने लगा.
वकील पिता पर बेटी से यौन शोषण का आरोप
महिला ने यह बात अपने 70 वर्षीय ससुर को भी बताई. आरोप है कि ससुर ने कहा कि वह उसकी बेटी है और वह कुछ भी कर सकता है. साथ ही, घटना किसी को बताने पर बेटी को गायब करने की धमकी भी दी गई. लगातार डर और प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली.
मानकापुर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ पॉक्सो मामला
मामला गंभीर होने के कारण पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. चूंकि बालिका दिव्यांग और मतिमंद है, इसलिए पूछताछ के लिए विशेष शिक्षकों और विशेषज्ञों की मदद ली गई. पूछताछ में बालिका ने यौन शोषण की पुष्टि की. इसके बाद पुलिस ने वकील और उसके पिता के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी वकील पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.मानकापुर पुलिस थाना के इंस्पेक्टर हरीश कलस्कर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









