
दिव्यांगता का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर बना शिक्षक, स्कूल ने दर्ज कराई FIR
AajTak
सबसे पहले दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपी शिक्षक ने आरक्षण प्राप्त किया. इसके बाद अपने लिजे के स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति हासिल कर ली. इसके बाद जब मामला खुला तो यह काफी चौंकाने वाला था.
मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का है. यहां के स्कूली शिक्षक वैदेही चरण शर्मा के खिलाफ फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. वैदेही चरण शर्मा मुरैना जिले के कैलारस तहसील के तिलोंजरी गांव का निवासी है. इनका रोल नंबर 22818149 था, जिसकी नियुक्ति 30/05/23 में हुई.
मामले के अनुसार रिजल्ट के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपी शिक्षक ने आरक्षण प्राप्त किया और गुना जिले में प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति हासिल कर ली. वैदेही चरण शर्मा शासकीय हाईस्कूल भगवतीपुर शाला जिला गुना में पदस्थ हुआ था. मुरैना जिले में जब दिव्यांगता प्रमाण पत्र के मामले की जांच कलेक्टर द्वारा की गई तो बड़ा खुलासा सामने आया. दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हांसिल करने वाले शिक्षकों में गुना जिले में पदस्थ वैदेही चरण शर्मा के फर्जीवाड़े का भी खुलासा हुआ. जांच में कलेक्टर ने पाया कि मुरैना जिला अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में 77 लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र दर्ज हुए नहीं पाए गए. यहां कहीं भी वैदेही चरण का नाम दिव्यांगता सर्टिफिकेट में दर्ज नहीं था. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गुना से भी प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई जिसमें दस्तावेज नकली पाए गए.
बता दें कि वैदेही चरण शर्मा ने नियुक्ति के वक्त शपथ पत्र देते हुए लिखा था कि मेरे द्वारा जो जानकारियां दी गई हैं और जो दस्तावेज़ प्रस्तुत किये गए हैं. यदि उनमें कोई भी जानकारी असत्य पाई जाती है तो मेरी सेवा तत्काल समाप्त की जाए और मेरे खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाए.
जिला शिक्षा अधिकारी गुना द्वारा आरोपी शिक्षक वैदेही चरण शर्मा के दस्तावेज़ फर्जी पाए गए जिसके आधार पर वैदेही चरण को तत्काल बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. साथ ही कूटरचित दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











