
दिवाली से पहले कर लें स्मार्टफोन की इंटर्नल सफाई, नहीं तो लग जाएगा बड़ा झटका
AajTak
फेस्टिव सीजन में साइबर क्रिमिनल्स भी ऐक्टिव हो जाते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादातर स्मार्टफोन के जरिए ही की जाती है. ऐसे में साइबर फ्रॉड्स आपकी गलतियों का फायदा उठा कर आपका बड़ा नुकसान भी कर सकते हैं. कुछ बातों का ध्यान रख कर आप विक्टिम बनने से बच सकते हैं.
दिवाली का समय आते ही घर की धूल-मिट्टी साफ करने, पुराने कबाड़ को निकालने और घर को नया रूप देने में लोग जुट जाते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपके स्मार्टफोन को भी सफाई की जरूरत होती है? हम यहां फोन की फिजिकल सफाई की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि इंटर्नल क्लीनिंग के बारे में बताएंगे. आपके फोन के अंदर भी ढेर सारा डिजिटल कबाड़ जमा है जो न केवल फोन को स्लो बनाता है बल्कि हैकिंग और स्कैम का खतरा भी बढ़ा देता है.
फेस्टिव सीजन में साइबर ठग सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं. क्योंकि इसी दौरान लोग ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं. ई-कॉमर्स सेल्स, बैंक ऑफर्स और फेक डिस्काउंट मैसेजेस के जरिए यूजर्स को फंसाया जाता है. अगर आपके फोन में बेकार ऐप्स और पुराना डेटा पड़ा है तो खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इसीलिए दिवाली से पहले अपने फोन को डिजिटल रूप से साफ करना बेहद जरूरी है.
आपके फोन में ऐसे कई ऐप्स होंगे जिन्हें आपने इंस्टॉल तो किया था लेकिन महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे. कई बार हम कुछ काम के लिए ऐप इंस्टॉल करते हैं और फिर उसे सालों तक यूज नहीं करते. ये ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, डेटा और बैटरी खाते हैं और कई बार आपके कॉन्टैक्ट्स, माइक्रोफोन या लोकेशन को एक्सेस करते रहते हैं.
सेटिंग में जाकर ऐप्स की लिस्ट देखें.
जिन ऐप्स का आप यूज नहीं करते, उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल करें.
यह न सिर्फ स्टोरेज खाली करेगा बल्कि प्राइवेसी रिस्क भी कम करेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












