
दिवाली पर आसमान से यूं दमकती दिखी दिल्ली...., देखें ड्रोन से लिया गया एरियल शॉट
AajTak
दिवाली की रात पूरे शहर की रौनक देखते ही बनती है. हर गली, हर मकान और बाजार रोशनी से जगमगाते हैं, और लाइटिंग से सजी ये खूबसूरती दिलों को छू लेने वाली होती है. हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर दिल्ली और नोएडा का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं था.
दिवाली की रात पूरे शहर की रौनक देखते ही बनती है. हर गली, हर मकान और बाजार रोशनी से जगमगाते हैं, और लाइटिंग से सजी ये खूबसूरती दिलों को छू लेने वाली होती है. हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर दिल्ली और नोएडा का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं था, और इस बेमिसाल रौनक को कई लोगों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इस साल की दिवाली में एक खास नजारा सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये खूबसूरत नजारा ड्रोन से लिया गया है. वीडियो में नोएडा की ऊंची-ऊंची इमारतें और सोसाइटियां जगमगाती लाइट्स से सजी हुई दिख रही हैं, पूरा शहर रोशनी से नहा रहा हो.
वीडियो में अलग-अलग एंगल्स से नोएडा की खूबसूरती को दिखाया गया है, जिससे दर्शक हैरान हैं. हर कोने में दीयों और लाइट्स का ऐसा नजारा है कि जैसे पूरा शहर एक नई रोशनी में रंग गया हो. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नोएडा की ये चमक मानो किसी सपनों के शहर की झलक देती है.
देखें वीडियो.
कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली में देखने को मिला .दिवाली की रात दिल्ली का स्काईलाइन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा, मानो पूरा शहर रोशनी की चादर ओढ़े हो. ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर छोटे-छोटे मोहल्लों तक हर कोना दीयों और लाइट्स की जगमगाहट में डूबा हुआ था. इस रोशनी से सजे नजारे ने दिवाली के माहौल को और भी खास बना दिया

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











