
दिवाली के बाद कैसे बद से बदतर हो जाती है दिल्ली की हवा? ग्राफिक्स में समझें
AajTak
दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह AQI का स्तर 900 के पार चला गया. इंडिया गेट और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के पास AQI का स्तर 999 पर था. हालांकि, बाद में ये थोड़ा सुधरकर 553 पर आ गया. पूसा में 970 और आनंद विहार में 849 दर्ज किया गया था. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि पटाखों को जलाने के बाद सोमवार को प्रदूषण के स्तर में भयानक स्तर पर बढ़ोतरी हुई है.
दिवाली के अगले दिन सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध की एक मोटी परत छाई रही. इसकी वजह थी प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर दिल्ली में जमकर पटाखे जलाए गए.
दिवाली के दिन राजधानी दिल्ली में आठ साल की सबसे साफ हवा दर्ज की गई थी. रविवार को राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI का स्तर 218 पर था, लेकिन अगले ही दिन यानी सोमवार को ये 332 पर पहुंच गया.
इतना ही नहीं, सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 900 के पार चला गया. इंडिया गेट और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के पास AQI का स्तर 999 पर था. हालांकि, बाद में ये थोड़ा सुधरकर 553 पर आ गया. पूसा में 970 और आनंद विहार में 849 दर्ज किया गया था. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि पटाखों को जलाने के बाद सोमवार को प्रदूषण के स्तर में भयानक स्तर पर बढ़ोतरी हुई है.
आंकड़े बताते हैं कि दिवाली के अगले दिन दिल्ली की हवा बहुत खराब हो जाती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, पिछले साल दिवाली के अगले दिन दिल्ली में AQI का स्तर 302 पर पहुंच गया था. और इस साल भी दिवाली के अगले दिन AQI का स्तर 100 से ज्यादा अंकों तक बढ़ गया.
दिवाली के दौरान, 245 शहरों में से किसी में भी AQI का स्तर 'गंभीर' की श्रेणी में नहीं गया, लेकिन दिल्ली में वायु प्रदूषण पिछले साल की तुलना में इस साल 15% तक बढ़ गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, 53 शहरों में AQI का स्तर 'बहुत खराब' और 85 शहरों में 'खराब' की श्रेणी में रहा है.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पटाखे फोड़ने से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों ने पटाखे नहीं जलाए, लेकिन कई जगहों पर ऐसा हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता लोगों को पटाखे फोड़ने के लिए भड़का रहे थे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









