
दिवाली की रात दर्दनाक हादसा! युवकों ने लोहे की पाइप में भरे पटाखे, फटते ही 16 वर्षीय छात्रा के सिर में जा लगी पाइप, फिर...
AajTak
अहमदाबाद के साबरमती में तीन युवकों की लापरवाही से लोहे की पाइप में भरे पटाखे फटने पर 16 वर्षीय हेना के सिर में पाइप जा लगी. घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है.
गुजरात के अहमदाबाद से दिवाली की खुशियों को मातम में बदल देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है. साबरमती के चैनपुर इलाके में युवकों की लापरवाही से 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की जान चली गई. दरअसल, दो नाबालिग समेत तीन लोगों ने लोहे की पाइप में पटाखे भरकर उसे पत्थरों के बीच रखकर फोड़ने का खतरनाक प्रयोग कर रहे थे. तभी अचानक पाइप उछलकर करीब खड़ी छात्रा के सिर में जा लगी. गंभीर रूप से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.
यह घटना साबरमती थाना क्षेत्र के न्यू रानीप स्थित चैनपुर सोसायटी की है. मृतका हेना पुरोहित ग्यारहवीं की छात्रा थी. उसके पिता मिनेश पुरोहित ने साबरमती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब पौने बारह बजे हेना अपने परिवार, सहेलियों और पड़ोसियों के साथ सोसायटी के बाहर पटाखे फोड़ रही थी. तभी अचानक तेज धमाके के साथ वह जमीन पर गिर पड़ी और उसके सिर से खून बहने लगा. उसके पिता मिनेश ने तुरंत उसे पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 22 अक्टूबर की शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर खून से रंगा घर! अहमदाबाद में शराबी और बेरोजगार बेटे से तंग पिता ने चाकू से कर दी हत्या
पहले किसी को समझ नहीं आया कि हादसा कैसे हुआ. लेकिन जब हेना की सहेली मान्या ने सच्चाई बताई, तो हर कोई स्तब्ध रह गया. मान्या ने बताया कि जब दोनों सोसायटी के पास डेरी के बाहर खड़ी होकर मोबाइल देख रही थीं, तभी सोसायटी में रहने वाले कुछ लड़के लोहे की पाइप में पटाखे भरकर फोड़ने का प्रयोग कर रहे थे. अचानक पाइप पत्थरों के बीच गिर गई और जैसे ही पटाखा फूटा, पाइप जोर से उछलकर आकर हेना के सिर पर लगी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई.
इसके बाद हेना के पिता ने सोसायटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. श्याम सृष्टि नामक बिल्डिंग के कैमरे में स्पष्ट दिखा कि शिवांग नामक युवक और दो नाबालिग लड़के मिलकर लोहे की पाइप में पटाखे भर रहे थे. पाइप गिरते ही जैसे ही पटाखा फूटा, वह हवा में उछली और सीधे हेना के सिर पर जा लगी.
देखें वीडियो...

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







