
दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन, गौर सिटी में एसयूवी कार ने सिक्योरिटी गार्ड को उड़ाया
AajTak
दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेंन्यु के पास शराब के नशे में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़े सिक्योरिटी गार्ड को उड़ा दिया. घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिवाली की रात हिट एंड रन के दो दिल दहला देने वाले मामले सामने आए. पहला मामला एल्डेको आमंत्रण सोसाइटी के गेट नंबर-2 का है. सेक्टर-119 इलाके की इस सोसाइटी के बाहर एक कार चालक ने आतिशबाजी के दौरान बाहर खड़े एक शख्स को जोरदार टक्कर मार दी. इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है.
हिट एंड रन मामले का यह वीडियो पास की बहुमंजिला इमारत पर खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. अब सेक्टर 113 थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. देखें Video:-
दूसरा मामला बिसरख थाना इलाके का है. दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेंन्यु के पास शराब के नशे में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़े सिक्योरिटी गार्ड को उड़ा दिया. घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में देखा गया कि अनियंत्रित तरीके से कार दौड़ाने वाला शख्स कई और लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता था. देखें Video:-
थाना बिसरख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. SUV चालक ने तीन लोगों को टक्कर मारी थी. पुलिस आरोपी चालक सिद्धार्थ से पूछताछ कर रही है. गौर सिटी 2 पास सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारकर आरोपी फरार हो गया था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. वहीं, सेक्टर 119 थाना पुलिस एल्डेको आमंत्रण सोसाइटी के पास हिट एंड रन की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश कर रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









