
दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फिर पति ने जहर पीकर दी जान
ABP News
मृतक कई वक्त से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. इसी वजह से उसे मानसिक तनाव रहने लगा था. मृतक ने सुसाइड से पत्ती पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया.
तेलंगाना के खम्मम जिले के पालेरु इलाके में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक तनाव और बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर खुद कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पालेरु में हुई. मृतक की पहचान नागभूषणम के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी जयंम्मा गंभीर रूप से झुलस गई हैं. बताया जा रहा है कि नागभूषणम पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और इसी कारण वह मानसिक तनाव में भी रहने लगा था.
स्थानीय लोगों ने क्या जानकारी दी?
स्थानीय लोगों के अनुसार नागभूषणम पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था. परिवार के लोगों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. घटना वाले दिन घर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से और निराशा में नागभूषणम ने अपनी पत्नी जयंम्मा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही जयंम्मा गंभीर रूप से झुलस गईं और घर में चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद जयंम्मा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पत्नी को आग के हवाले कर खुद भी पिया कीटनाशक













