
दिल्ली: CM केजरीवाल के घर के बाहर आंगनवाड़ी महिलाओं का धरना, महीनों से सैलरी न मिलने की शिकायत
AajTak
आंगनवाड़ी महिलाओं का आरोप है दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब जाकर आंगनवाड़ी महिलाओं को लेकर झूठ बोल रहे हैं. जबकि, 2017 के बाद से अभी तक दिल्ली सरकार ने आंगनवाड़ी महिलाओं का एक पैसा नहीं बढ़ाया है.
देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाद आंगनवाड़ी महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं. अपनी सैलरी बढ़ाये जाने और लंबे वक्त से रुके हुए बकाए को लेकर हजारों आंगनवाड़ी महिलाएं मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैठी हैं. दिल्ली में इस समय लगभग 22 हजार आंगनवाड़ी महिलाएं हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












