
दिल्ली-NCR से लेकर UP-पंजाब तक... प्री-मॉनसून बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
AajTak
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और प्री-मॉनसून ट्रफ की सक्रियता से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हुई. यह मौसम सक्रियता तापमान में राहत और मिट्टी में नमी बढ़ाने में मददगार साबित हुई जो कि खेती के लिए कारगर होगा. इस बीच मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में शनिवार दोपहर अचानक तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई. मौसम में अचानक आया ये बदलाव अप्रत्याशित लग सकता है, लेकिन इसके पीछे कुछ मौसमीय कारण हैं जो इस क्षेत्र में एक साथ सक्रिय हुए हैं. बंगाल की खाड़ी से निकलने वाली नमी वाली पूर्वी हवाएं उत्तर भारत के मैदानों और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नमी पहुंचा रही हैं. इस नमी के साथ प्री-मॉनसून ट्रफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहंच रहा है, जो इस क्षेत्र में बौछारों और तूफानी बारिश का कारण बन रहा है.
प्री-मॉनसून ट्रफ एक ऐसा कम दबाव वाला क्षेत्र होता है जो हर साल इस मौसम में बनने लगता है. इसका असर उत्तर भारत की मौसम पर होता है और अब यह ट्रफ पंजाब, मध्य हरियाणा और दिल्ली के ऊपर सक्रिय है. इसकी वजह से करीब-करीब कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश
इन शहरों में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, होडल, मथुरा, पलवल, रोहतक, जंड, बागपत, पानीपत और आसपास के इलाकों में ये बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलीं. इन इलाकों में हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाएं बारिश की तीव्रता को बढ़ाती हैं जिससे कुछ जगहों पर झोंकेदार तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.
यह मौसम सक्रिय प्री-मॉनसून की खासियत है जो गर्मी और नमी से कुछ समय के लिए राहत देता है. बारिश ज़्यादा भारी नहीं होगी, लेकिन तापमान में थोड़ी कमी और मिट्टी में नमी के स्तर में बढ़ोतरी होगी, जो मुख्य मॉनसून से पहले खेती के लिए फायदेमंद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










